Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामगढ़ में सीआईएसएफ के दो कांस्टेबल को वाहन ने रौंदा, मौत

चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

18 Apr 2023

रामगढ़ में सीआईएसएफ के दो कांस्टेबल को वाहन ने रौंदा, मौत

रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ शहर के पतरातू थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क पर पैदल जा रहे सीआईएसएफ के दो कांस्टेबल को एक वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर सिपाहियों के साथ पहुंचे पतरातू थाना प्रभारी ने दोनों को पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक यह हादसा पीटीपीएस के पथ संख्या चार के पास मुख्य सड़क पर हुआ। मृतकों की पहचान पीवीयूएनएल सीआईएसएफ यूनिट के कांस्टेबल धर्मपाल और अरविंद एम के रूप में हुई है। दोनों केरल के रहने वाले हैं। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट महेश पारवेल और कमांडेंट वीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News